महुआ (वैशाली) : महुआ थाना क्षेत्र की भदवास पंचायत में शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह शव के साथ महुआ-देसरी मार्ग को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची महुआ थाने की पुलिस ने बुद्धिजीवियों की मदद से लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया.
