हाजीपुर : डीएम-एसपी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी

हाजीपुर : अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को सूबे में एक साथ सभी जेल में छापेमारी की गयी. हाजीपुर जेल में भी डीएम व एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान एक मोबाइल, एक तंबाकू की पुड़ियां बरामद किया गया. गुरुवार को लगभग 12 बजे डीएम डीएम राजीव रौशन व […]

हाजीपुर : अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को सूबे में एक साथ सभी जेल में छापेमारी की गयी. हाजीपुर जेल में भी डीएम व एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान एक मोबाइल, एक तंबाकू की पुड़ियां बरामद किया गया. गुरुवार को लगभग 12 बजे डीएम डीएम राजीव रौशन व एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के साथ बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान जेल में छापेमारी करने पहुंचे. लगभग दो घंटे तक चले सघन छापेमारी के दौरान पुलिस ने जेल के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली. तलाशी के दौरान बंदियों के वार्ड से एक मोबाइल और तंबाकू बरामद किया गया.

छापेमारी के दौरान बंदियों में हड़कंप का माहौल था. छापेमारी के दौरान कारा मंडल में बंद बंदियों की संख्या की भी जांच की गयी. साथ ही डीएम ने बंदियों के खाने-पीने और और किस तरह रह रहे हैं, की भी जानकारी ली. जेल के अस्पताल वार्ड का भी निरीक्षण किया गया. छापेमारी अभियान में एएसपी महेंद्र कुमार बंसत्री, सदर थानाध्यक्ष रोहन कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >