76 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया पुरस्कृत

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में गुरुवार को 64 वां रेल सप्ताह पर प्रधान वित्त सलाहकार स्तरीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पूर्व मध्य रेल के प्रधान वित्त सलाहकार ध्रुव सिंह द्वारा लेखा विभाग के 76 रेलकर्मियों को वर्ष 2018-19 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए पुरस्कृत किया गया. इस अवसर […]

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में गुरुवार को 64 वां रेल सप्ताह पर प्रधान वित्त सलाहकार स्तरीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पूर्व मध्य रेल के प्रधान वित्त सलाहकार ध्रुव सिंह द्वारा लेखा विभाग के 76 रेलकर्मियों को वर्ष 2018-19 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए पुरस्कृत किया गया.

इस अवसर पर ध्रुव सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष पूर्व मध्य रेल की सफलता में लेखा विभाग की अहम भागीदारी रह है और इसी भागीदारी को प्रतिस्पर्धात्मक बनाये रखने के उद्देश्य से ऐसे पुरस्कार समारोहों का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है.
उन्होंने कहा कि वैसे कर्मियों को जो पुरस्कार पाने से वंचित रह गये हों, कतई निराश न हो और यदि वे अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन पूरे तन-मन और लगन से करते रहें, तो अगली बार उनकी हो सकती है. समारोह का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन आदित्य सोमकुवर उप विसमुलेधि द्वार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >