आर्केस्ट्रा ट्रॉली से धक्का लगने से बच्चे की मौत

हाजीपुर/देसरी : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के पहियार बुजुर्ग में आर्केस्ट्रा ट्रॉली से धक्का लग जाने के कारण मुंशी पासवान के आठ वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जिसे आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया एवं आर्केस्ट्रा ट्रॉली में तोड़फोड़ कर डाला. घटना की सूचना मिलते ही सहदेई बुजुर्ग ओपी की पुलिस […]

हाजीपुर/देसरी : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के पहियार बुजुर्ग में आर्केस्ट्रा ट्रॉली से धक्का लग जाने के कारण मुंशी पासवान के आठ वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जिसे आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया एवं आर्केस्ट्रा ट्रॉली में तोड़फोड़ कर डाला.

घटना की सूचना मिलते ही सहदेई बुजुर्ग ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को लोगों को काफी समझाने बुझाने के बाद संभाला. जानकारी के अनुसार रघुवंश झा के यहां जनेऊ कार्यक्रम में डीजे आया हुआ था. जो आर्केस्ट्रा ट्रॉली सड़क से गुजर रहा था. इस दौरान मुंशी पासवान के पुत्र आठ वर्षीय जितेंद्र कुमार को धक्का लग गया और अगला चक्का चढ़ गया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी.
उसकी मौत होते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया. रो-रो कर पूरे परिवार का बुरा हाल हो गया. उसके पिता मुंशी पासवान मजदूरी कर घर परिवार चलाता है. माता सावित्री देवी समेत तीन भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. तीन भाइयों में वह दूसरा था. मुंशी पासवान के सभी बच्चे छोटे-छोटे है. सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >