हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और पूर्व मध्य रेल के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी ने अहम बैठक की. मुख्यालय के विभागाध्यक्ष के साथ हुई समन्वय बैठक में मुख्य रूप से ट्रेनों एवं स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा, सुगम रेल परिचालन में कानून व्यवस्था के कारण आने वाले व्यवधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी.
खतरे की जंजीर का अब नहीं होगा दुरुपयोग
हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और पूर्व मध्य रेल के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी ने अहम बैठक की. मुख्यालय के विभागाध्यक्ष के साथ हुई समन्वय बैठक में मुख्य रूप से ट्रेनों एवं स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा, सुगम रेल परिचालन में कानून […]

बैठक को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि जीआरपी एवं रेलवे सुरक्षा बल के आपसी सहयोग से स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्री सुरक्षा में काफी सुधार आया है. कानून व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए बिहार पुलिस की ओर से हमेशा सहयोग जारी रहेगा. जीआरपी को और सुदृढ़ करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी हमेशा मिलकर कार्य करें.
बिना किसी उचित कारण के खतरे की जंजीर के दुरुपयोग से रेल परिचालन पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर और इससे समय पालन में आने वाली गिरावट तथा यात्रियों को और अनेक कठिनाइयों के विषय पर डीजीपी ने आश्वस्त किया कि खतरे की जंजीर का दुरुपयोग न हो, ऐसी व्यवस्था की जायेगी.
रेलवे ट्रैक पर होने वाले रन ओवर के बाद कानूनी प्रक्रिया को और लचीला बनाया जायेगा ताकी अनावश्यक रूप से रेल परिचालन में बाधा न पहुंचे. इसके पूर्व जीएम ने डीजीपी का स्वागत किया. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जीएम ने समय-समय पर कानून व्यवस्था को लेकर रेल परिचालन में आने वाली कठिनाइयों की ओर ध्यानाकर्षण किया, जिस पर डीजीपी ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.
बैठक में पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवींद्र वर्मा, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आरपी ठाकुर, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अशोक महेश्वरी, वैशाली एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो आदि मौजूद थे.