महिला ने पूर्व उपमुखिया पर गोलीबारी और लाखों की चोरी का लगाया आरोप

लालगंज : लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता गांव में हुई चोरी व एक बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस उलझ गयी है. इस मामले में जहां एक पक्ष ने पूर्व उपमुखिया पर फायरिंग व घर से नकद समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी का आरोप लगाया है, वहीं पूर्व उपमुखिया का कहना है […]

लालगंज : लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता गांव में हुई चोरी व एक बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस उलझ गयी है. इस मामले में जहां एक पक्ष ने पूर्व उपमुखिया पर फायरिंग व घर से नकद समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी का आरोप लगाया है, वहीं पूर्व उपमुखिया का कहना है कि वे अपहृत बच्चे की बरामदगी का प्रयास कर रहे थे,

इसी वजह से आरोपित ने उन्हें साजिश के तहत इस मामले में फंसा दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. लालगंज थाने में बलहा गांव निवासी रवि राय की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस से शिकायत की है कि सोमवार की देर रात एक बजे के करीब उसे अपने घर के मेन दरवाजा टूटने की आवाज सुनाई दी.
जब वह अपने बाहर निकली तो देखा कि मेन गेट टूटा हुआ है तथा कमरे में रखे बक्से का ताला भी टूटा है, कपड़ा व अन्य सामान बिखड़े पड़े हैं तथा लगभग तीन लाख रुपये के सोने के आभूषण, साठ हजार रुपये के चांदी के आभूषण व नकद 1.97 लाख रुपये गायब थे. आरोप है कि बाद जब वह बाहर निकली तो देखा कि बलहा गांव के लालबाबू सहनी एवं दिनेश सहनी 10-20 अज्ञात लोगों के साथ खड़े हैं. उसे और उसके परिवार के लोगों को देखते उन लोगों ने गोली चला दी.
गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को जुटते देख सभी बथान में आग लगाकर मौके से भाग निकले.वहीं बसंता जहानाबाद पंचायत के पूर्व उपमुखिया लालबाबू सहनी ने बताया कि 23 अप्रैल की रात गांव के ही एक 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया था. उस मामले में मुन्नी देवी के पति रवि राय समेत परिवार के कई लोग आरोपित हैं. बच्चे की बरामदगी को लेकर थाने में लगातार भाग-दौड़ कर रहे हैं. इसी रंजिश में साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >