अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, रेफर

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुराना गंडक पुल रोड में रविवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक कुकिंग व्यवसायी को गोली मार कर जख्मी कर दिया. सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति […]

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुराना गंडक पुल रोड में रविवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक कुकिंग व्यवसायी को गोली मार कर जख्मी कर दिया. सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायल व्यवसायी गणेश कुमार (45) छपरा जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार वह नगर थाना क्षेत्र के मड़ई रोड में गणेश आहार केंद्र चलाता है.
रविवार की रात लगभग एक बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी की बाइक को ओवरटेक गोली चला दी. गोली गणेश के कमर में लगी. गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़ा. इस संबध में नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराना गंडक पुल के समीप एक युवक को गाली मार दी गयी है.
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आयी. घटनास्थल से पुलिस ने व्यवसायी की बाइक बरामद की है. प्रथम दृष्टया यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है. व्यवसायी का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >