महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, चर्चा

हाजीपुर : एक मां ने चार बच्चे को जन्म दिया है, प्रसव के बाद चार बच्चे और मां स्वस्थ हैं. चिकित्सक की सलाह पर चारों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया. वहीं मां निजी नर्सिंग होम में भर्ती है. जानकारी के अनुसार नगर के […]

हाजीपुर : एक मां ने चार बच्चे को जन्म दिया है, प्रसव के बाद चार बच्चे और मां स्वस्थ हैं. चिकित्सक की सलाह पर चारों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया. वहीं मां निजी नर्सिंग होम में भर्ती है.

जानकारी के अनुसार नगर के जौहरी बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में जंदाहा प्रखंड के सलहा गांव निवासी अंजली कुमारी ने चार बच्चों को जन्म दिया. नर्सिंग होम की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियंका के मुताबिक 24 अप्रैल को एक महिला प्रसव के लिए भर्ती हुई.
महिला का सामान्य प्रसव हुआ. जिसमें एक लड़की जन्म ली. उसके बाद गुरुवार को सफल ऑपरेशन से तीन बच्चों का जन्म हुआ. महिला का प्रसव समय से पूर्व होने पर बच्चों का वजन काफी कम बताया गया और चिकित्सक की सलाह पर सदर अस्पताल के नवजात शिशु चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >