वैशाली : 9.40 लाख की लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

हाजीपुर (वैशाली) : नगर के एक गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मार कर लूटे गये 9. 40 लाख रूपये मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है और तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि हथसारगंज स्थित गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर बीते 12 नवंबर को […]

हाजीपुर (वैशाली) : नगर के एक गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मार कर लूटे गये 9. 40 लाख रूपये मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है और तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि हथसारगंज स्थित गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर बीते 12 नवंबर को 9.40 लाख रुपये लूट लिये गये थे.

घटना के बाद एएसपी महेंद्र कुमार वसंत्री के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घायल कर्मी बलराम राय ने दीपक कुमार नामक एक अपराधी की पहचान की. इसके बाद टीम ने दीपक कुमार को उसके घर से दबोच लिया.

इस क्रम में लूटकांड में प्रयोग किया गया दीपक की बाइक भी पुलिस ने बरामद कर लिया. दीपक से पूछताछ की गयी और उसके निशानदेही पर टीम ने घटना में शामिल दो अन्य साथियों को पकड़ने में सफलता हासिल की. जिसमें एक रंजीत कुमार जबकि दूसरा प्रवीण शर्मा शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >