नौकरी के नाम पर शहीद की विधवा से यौन शोषण

हाजीपुर : वैशाली जिला के जंदाहा में शहीद सीमा सुरक्षा बल के जवान के विधवा पत्नी को उसी गांव के युवक द्वारा पति की जगह नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगा है. आरोप है कि युवक ने चार माह तक हाजीपुर में एक भाड़े के कमरा में रखकर यौन शोषण […]

हाजीपुर : वैशाली जिला के जंदाहा में शहीद सीमा सुरक्षा बल के जवान के विधवा पत्नी को उसी गांव के युवक द्वारा पति की जगह नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगा है. आरोप है कि युवक ने चार माह तक हाजीपुर में एक भाड़े के कमरा में रखकर यौन शोषण किया गया. काम दिलाने के नाम पर महिला से 90 हजार ठगने का आरोप लगाते हुये आवेदन थाना को देकर कानूनी कार्रवाई करने की अपील किया.

शहीद जवान सोहन पासवान की विधवा पत्नी सुनीता देवी द्वारा थाने को दिया आवेदन में बताया है, कि उनके पति सेना में थे जिनका निधन सेवाकाल में ही हो गया था. इसी बीच उनका पड़ोसी सुमेंद्र पासवान का पुत्र शंकर पासवान उसे नजदीकी बढ़ाते हुए, उसे पति के जगह पर नौकरी दिलाने और शहीद के नाम पर लिखा गैस एजेंसी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उससे शारीरिक शोषण करने लगा. झांसा देकर एजेंसी के एग्रीमेंट पर साझेदारी के नाम पर अपना हस्ताक्षर कर दिया. इसके अलावे 6 सादा चेक पर पर भी हस्ताक्षर ले लिया है.

यौन शोषण से इन्कार का विरोध करने पर व उसके बेटे की हत्या कर देने का धमकी दिया करता था. इसी बीच एक जीवन बीमा कराया जिस पर अपना हस्ताक्षर किये हुए हैं. महिला ने छिप कर वहां से भाग अपने घर आकर थाना को लिखित आवेदन देते हुए, सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने का मांग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >