हाजीपुर समेत इन पांच जगहों पर आरएएफ के नये केंद्र को सरकार की मंजूरी

नयी दिल्ली : बिहार के हाजीपुर में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) का नया केंद्र बनाया जायेगा. आरएएफ की कुल पांच बटालियनों की केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है. इनके साथ देश में आरएएफ की कुल बटालियनों की संख्या 15 हो जायेगी. हाजीपुर के अलावा आरएएफ की चार नयी बटालियन वाराणसी (यूपी), जयपुर (राजस्थान), मंगलोर (कर्नाटक) […]

नयी दिल्ली : बिहार के हाजीपुर में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) का नया केंद्र बनाया जायेगा. आरएएफ की कुल पांच बटालियनों की केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है. इनके साथ देश में आरएएफ की कुल बटालियनों की संख्या 15 हो जायेगी.
हाजीपुर के अलावा आरएएफ की चार नयी बटालियन वाराणसी (यूपी), जयपुर (राजस्थान), मंगलोर (कर्नाटक) और नूह (हरियाणा) में होंगी. पांच नये केंद्रों के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. ये बटालियन जल्द ही अपने स्थाई ठिकानों से परिचालन शुरू कर देंगी. आरएएफ की एक बटालियन में करीब 1000 जवान होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >