डेढ़ साल की मासूूम से दुष्कर्म का प्रयास, दो गिरफ्तार

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर में इंसानियत के रिश्ते को तार-तार करते हुए डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है, लेकिन बच्ची के चिल्लाने के कारण आरोपित अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया. मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के सुक्की […]

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर में इंसानियत के रिश्ते को तार-तार करते हुए डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है, लेकिन बच्ची के चिल्लाने के कारण आरोपित अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया. मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के सुक्की गांव में हुई है.

इस संबंध में पीड़िता के पिता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ पातेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े चार बजे बच्ची दरवाजे पर सोयी हुई थी. घर के अन्य सदस्य अंदर अन्य काम में व्यस्त थे. इसी दौरान बच्ची से हैवानियत का प्रयास किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >