हाजीपुर : बाघ एक्सप्रेस से 31 लाख रुपये बरामद

हाजीपुर : जीआरपी की टीम ने ट्रेनों की जांच के दौरान एक बैग से 31 लाख रुपये बरामद किये हैं. इस सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. घटना हाजीपुर स्टेशन पर शनिवार की देर शाम की है. जीआरपी ने बाघ एक्सप्रेस ट्रेन डाउन में तलाशी के दौरान रुपये बरामद किये हैं. जीआरपी […]

हाजीपुर : जीआरपी की टीम ने ट्रेनों की जांच के दौरान एक बैग से 31 लाख रुपये बरामद किये हैं. इस सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. घटना हाजीपुर स्टेशन पर शनिवार की देर शाम की है. जीआरपी ने बाघ एक्सप्रेस ट्रेन डाउन में तलाशी के दौरान रुपये बरामद किये हैं.
जीआरपी सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि गोरखपुर से काठ गोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस की जेनरल बोगी से तस्करी का सामान लेकर एक तस्कर जा रहा है. जीआरपी प्रभारी ने आनन-फानन में एक टीम का गठन किया. जैसे ही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन हाजीपुर स्टेशन पर पहुंची टीम ने ट्रेन को चारों तरफ से घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया.
इसी क्रम में जेनरल बोगी में सफर कर रहे एक युवक के बैग की तलाशी ली गयी. बैग में 31 लाख रुपये बरामद होते ही टीम ने उसे दबोच लिया. इस सिलसिले में युवक ने टीम को कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >