वैशाली जिले में आज जनसभा को संबोधित करेंगे तेज प्रताप यादव

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेट तेजप्रताप यादव गुरुवार को वैशाली जिले में मुस्तफापुर, चकौसन बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे. गुरुवार की सुबह ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी कि आज का पूरा दिन वैशाली की धरती पर गुजारुंगा. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद नेता तेज प्रताप यादव सुबह 10 बजे […]

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेट तेजप्रताप यादव गुरुवार को वैशाली जिले में मुस्तफापुर, चकौसन बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे. गुरुवार की सुबह ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी कि आज का पूरा दिन वैशाली की धरती पर गुजारुंगा.

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद नेता तेज प्रताप यादव सुबह 10 बजे 10, सर्कुलर रोड, पटना से वैशाली जिले के कैथोलिया पंचायत के मुस्तफापुर गांव के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे. यहां एक निजी अस्पताल का उदघाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद चकौसन बाजार पहुंचेंगे. इसके बाद वह पटना के लिए प्रस्थान कर जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >