दौलतपुर से 47 कार्टन विदेशी शराब बरामद

हाजीपुर : शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार की शाम पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर से 47 कार्टन विदेशी शराब बरामद की.शराब एक बोलेरो पर रखी गयी थी.कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोलेरो को भी जब्त कर लिया.जब्त बोलेरो को पुलिस थाने ले […]

हाजीपुर : शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार की शाम पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर से 47 कार्टन विदेशी शराब बरामद की.शराब एक बोलेरो पर रखी गयी थी.कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोलेरो को भी जब्त कर लिया.जब्त बोलेरो को पुलिस थाने ले आयी.जानकारी के अनुसार सदर थाने की पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी बीच एक बोलेरो चालक पुलिस को देख कर वाहन छोड़कर फरार हो गया.पुलिस ने जब बोलेरो की तलाशी ली,

तो उसमें 40 कार्टन रॉयल स्टैग ब्रांड की विदेशी शराब रखी मिली.उधर नगर थाने की पुलिस ने भी शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जढुआ रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एक बोलेरो पर सवार पांच लोगों को दस बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा.उक्त बोलेरो झारखंड नंबर का बताया गया है.

नगर थाने की पुलिस द्वारा पकड़े गये लोगों में नवादा गांव के रामानुज प्रसाद,सहदुल्लाहपुर के रमेश कुमार,धनबाद जिले के हिरापुर थाने के अंबेदकर नगर के बब्लू कुमार दास,धनबाद के ही विकास कुमार और पटना के जुदागी राम शामिल हैं.छापेमारी में नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >