एसएच-93 पर टेंपों और ट्रैक्टर भिड़े, दो जख्मी

देसरी : हाजीपुर-महनार एसएच 93 पर चांदपुरा ओपी क्षेत्र के सागर चौक पर सोमवार की देर रात टेंपों और ट्रैक्टर में आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें टेंपों पर सवार चालक समेत दो लोग जख्मी हो गये. घायल व्यक्ति को चांदपुरा ओपी की पुलिस ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भरती कराया. घायल […]

देसरी : हाजीपुर-महनार एसएच 93 पर चांदपुरा ओपी क्षेत्र के सागर चौक पर सोमवार की देर रात टेंपों और ट्रैक्टर में आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें टेंपों पर सवार चालक समेत दो लोग जख्मी हो गये. घायल व्यक्ति को चांदपुरा ओपी की पुलिस ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भरती कराया. घायल में बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी नागेश्वर राय और टेंपों के चालक है. उधर घटना के बाद पुलिस दोनों गाड़ी को जब्त कर ओपी ले आयी.

इस संबंध में ओपीध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि घटना उस समय घटी, जब हाजीपुर की ओर से ट्रेक्टर महनार की ओर जा रही थी एवं टेंपों बिलट चौक से हाजीपुर की ओर जा रही थी. उसी बीच सागर चौक के पास दोनों की टक्कर हो गयी. घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला. घायल नागेश्वर राय पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां बिलट चौक आया था और घर लौट रहा है. इसी दौरान वह टेंपों-ट्रेक्टर के टक्कर में जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >