मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बिदुपुर से लूटा गया पिकअप वैन पटोरी में हुआ बरामद बिदुपुर : बेखौफ अपराधियों ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग में देवा चौक के निकट पिस्तौल के बल पर एक कुरियर वैन को अगवा कर जंदाहा की ओर फरार हो गया, जिसे पटोरी थाने की पुलिस ने देर रात्रि बरामद कर लिया. घटना […]

बिदुपुर से लूटा गया पिकअप वैन पटोरी में हुआ बरामद

बिदुपुर : बेखौफ अपराधियों ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग में देवा चौक के निकट पिस्तौल के बल पर एक कुरियर वैन को अगवा कर जंदाहा की ओर फरार हो गया, जिसे पटोरी थाने की पुलिस ने देर रात्रि बरामद कर लिया. घटना सोमवार की दोपहर की बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार इकॉम कंपनी की कुरियर वैन हाजीपुर से कुरियर का सामान लादकर समस्तीपुर के लिए रवाना हुई.
वैन जैसे ही बिदुपुर थाना क्षेत्र के देवा चौक के निकट पहुंची कि एक बाइक पर तीन की संख्या में सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर पिकअप वैन को रोक कर अगवा कर लिया और ड्राइवर को मारपीट कर सड़क पर छोड़कर पिकअप वैन को जंदाहा की ओर लेकर फरार हो गया. ड्राइवर ने बताया कि घटना घटते ही फौरन दूरभाष पर घटना की पूरी जानकारी बिदुपुर पुलिस को दी. पुलिस ने उक्त ड्राइवर को थाना बुलाया और गाड़ी एवं कुरियर के कागजात के साथ आवेदन देने को कहा और पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया. हालांकि ड्राइवर ने भी अपनी ओर से समस्तीपुर तक के सारे थाने को दूरभाष पर सूचना दी और कागजात लाने पटना गया.
पिकअप वैन के ड्राइवर पटना के कंकड़बाग निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि जब कागजात लेकर आये, तो बिदुपुर पुलिस ने सुबह आने को कहा और सुबह आने से पहले जानकारी मिली कि पटोरी थाने में पिकअप वैन खड़ी है. जब पटोरी थाने की पुलिस से संपर्क किया, तो पुलिस ने बताया कि सड़क पर वाहन चेकिंग की जा रही थी कि पुलिस को देख पिकअप वैन को किसी ने सड़क किनारे खड़े कर धीरे से खिसक निकला. घंटो लावारिस हालात में खड़े पिकअप वैन को पुलिस ने बरामद कर थाना लाया और लूट की एफआइआर की कॉपी की मांग की.
इस पर जब बिदुपुर पुलिस से उक्त ड्राइवर प्रिंस कुमार पिता वीरेंद्र सिंह ग्राम कंकड़बाग पटना निवासी ने अपने लूटी गयी वैन की थाने में दर्ज कॉपी की मांग की, तो पुलिस द्वारा यह कह कर टाल दिया गया कि आपका किसी प्रकार का कोई एंट्री नहीं हुआ है. पटोरी थाने से संपर्क कर पिकअप वैन ले जाये.
इस संबंध में थाना प्रभारी ललन प्रसाद चौधरी लूट होने से इनकार किया है. बताया कि इस प्रकार की कोई घटना नहीं घटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >