लूट को अंजाम देनेवाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़

अपराध. अपराधियों के पास से दो पिस्टल जब्त हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के समीप सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर लूट और छिनतई करने वाले गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा. पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के मुख्य सरगना को भी पकड़ लिया. नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस […]

अपराध. अपराधियों के पास से दो पिस्टल जब्त

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के समीप सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर लूट और छिनतई करने वाले गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा. पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के मुख्य सरगना को भी पकड़ लिया. नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने जब युवकों की जब तलाशी ली तो उनके पास से दो पिस्टल, चार जिंदा करतूस, आठ मोबाइल और एक कता बरामद किया. पुलिस ने सभी बरामद समान को जब्त कर पकड़े गये युवक को अपने साथ नगर थाना लेकर आयी. पकड़े गये व्यक्ति में नागेंद्र पासवान गिरोह का मुख्य सरगना है. औद्योगिक थाना क्षेत्र के युसुफपुर का रहने वाला है,
अर्जुन कुमार महतो, फेंकू कुमार महतो, संजय कुमार महतो सभी झारखंड के साहेबगंज जिला के राजमहल थाना के रहने वाला है. वही राहुल कुमार, किशन कुमार महतो, चंदन कुमार, सागर कुमार सभी 10 से 12 वर्ष के नाबालिग बच्चे है सभी उक्त जिला के रहने वाले है. जानकारी के अनुसार नगर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की आरएन कॉलेज के समीप आठ से दस की संख्या हथियार के साथ जुटे है और कोई बड़ी घटना की योजना बना रहे है. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. टीम में अवर निरीक्षक रामेश्वार उपाध्याय, अशोक त्रिवेदी, एवं पुलिस के जवान को शामिल किया गया. टीम जैसे ही आरएन कॉलेज पहुंची पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे जहां पुलिस ने भाग रहे सभी को पकड़ लिया गया. जहां नागेंद्र पासवान के पास से एक देशी पिस्टल लोडेड एवं एक झोले में पांच मोबाइल बरामद किया. वह अर्जुन पासवान के पास से भी एक देशी पिस्टल लोडेड बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान नागेंद्र पासवान ने बताया की सभी को झारखंड से बुला कर लूट और छिनतई जैसी घटनाओं को कऱवाता था.
पिछले एक महीने से उन्हें अपने पास बुला कर उनसे यह काम करवाता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >