घायलों से खुली अस्पताल में अव्यवस्था की पोल

हाजीपुर सदर : सदर अस्पताल में सोमवार को एक बार फिर लापरवाही देखी गयी. महुआ थाना क्षेत्र से सरकारी एंबुलेंस से लाये गये दो गंभीर रूप से घायलों की सुधि लेनेवाला कोई नहीं था. लाये गये दोनों घायलों में से एक मुजफ्फरपुर के लक्ष्मीपुर निवासी सत्यनारायण राम का पुत्र 18 वर्षीय सुधीर कुमार राम एवं […]

हाजीपुर सदर : सदर अस्पताल में सोमवार को एक बार फिर लापरवाही देखी गयी. महुआ थाना क्षेत्र से सरकारी एंबुलेंस से लाये गये दो गंभीर रूप से घायलों की सुधि लेनेवाला कोई नहीं था. लाये गये दोनों घायलों में से एक मुजफ्फरपुर के लक्ष्मीपुर निवासी सत्यनारायण राम का पुत्र 18 वर्षीय सुधीर कुमार राम एवं दूसरा लक्ष्मीपुर सिंघारा निवासी वासुदेव महतो का पुत्र 35 वर्षीय जगलाल महतो है. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

लेकिन इमरजेंसी विभाग में तैनात स्वास्थ्य कर्मी उसे देखने तक नहीं पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्ट्रेचर मैन के मौजूद नहीं रहने के कारण घायल व्यक्ति ट्रॉली से गिरा. मालूम हो कि अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में चार की संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों को स्ट्रेचर पर तैनात किया गया है. घायल व्यक्ति के तड़पते रहने के बाद भी उसे देखने कोई नहीं आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >