पीएचसी के जेनरेटर में लगी आग, दहशत

हाजीपुर : गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे जेनेरेटर में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. पीएचसी में लगे जेनेरेटर में आग लग जाने की सूचना पर वहां पहुंचे दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. […]

हाजीपुर : गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे जेनेरेटर में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

पीएचसी में लगे जेनेरेटर में आग लग जाने की सूचना पर वहां पहुंचे दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक आग के हवाले हुआ जेनेरेटर जल कर बेकार हो चुका था. आग लगने की खबर मुख्यालय परिसर में फैलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गयी. पीएचसी में भरती मरीजों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. मरीज वार्ड से निकलकर भागने लगे और कुछ मरीजों को स्थानीय लोगों के सहयोग से वार्ड कक्ष से बाहर लाया गया. घटनास्थल पर जुटी भीड़ में शामिल लोगों का कहना था कि जेनेरेटर में आग लगने का कारण उक्त जेनेरेटर पर अधिक लोड होना हो सकता है. हालांकि आग लगने की सूचना पर सदर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

आग बुझाने के साथ-साथ सदर थानाध्यक्ष चितरंजन ठाकुर ने पीएचसी में भरती मरीजों के बारे में जानकारी हासिल की.पीएचसी में मरीजों के वार्ड कक्ष से सटे कमरे में जेनेरेटर रखा था.आग लगने के बाद मरीज व उनके परिजन इधर-उधर भागने लगे. कर्मियों ने बताया कि स्थानीय लोगों का सहयोग आग बुझाने के क्रम में मिलने के कारण आग पर काबू पाने के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र के अन्य संसाधनों को नुकसान से बचाया जा सका . जिस समय जेनेरेटर में आग लगी, उस वक्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वहां मौजूद नहीं थे.

पूछे जाने पर कर्मियों ने बताया था कि प्रभारी को आग लगने की सूचना दे दी गयी है . वे आते ही होंगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियमित रूप से पीएचसी पर नहीं आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >