बिहार में 12 साल बाद प्राचार्य के 173 पदों के लिए निकली वैकेंसी, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Bihar Principal Vacancy: बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन ने बुधवार को 173 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी. लगभग 12 साल बाद यह वैकेंसी निकली है. इससे पहले 2012 में प्राचार्य के पद के लिए आवेदन स्वीकार किये गये थे. इसमें चयनित अधिसंख्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं.

पटना. बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन ने राज्य के अंगीभूत कॉलेजों में नियमित प्राचार्य के 173 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. लगभग 12 साल बाद यह वैकेंसी निकली है. इससे पहले 2012 में प्राचार्य के पद के लिए आवेदन स्वीकार किये गये थे. इसमें चयनित अधिसंख्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं.

173 पदों के लिए अधिसूचना जारी

बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन ने बुधवार को 173 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी. इसमें कहा गया है कि शिक्षा विभाग और सरकार से प्राप्त अधियाचना पर बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों क कॉलेजों में प्राचार्य के 173 (नियमित बैकलॉग) रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए पात्र नागरिक वेबसाइट https://bsusc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी, 2024 शाम तक कर सकते हैं.

Also Read: अयोध्या के बाद अब विकसित होगा सीता जन्म स्थली मिथिला का पुनौराधाम, बिहार पर्यटन निगम ने जारी किया टेंडर

आवेदन करने की तिथि, प्रक्रिया व योग्यता बाद में होगी जारी

आवेदन की अंतिम तिथि आयोग ने जारी कर दी है, लेकिन कब से स्वीकार किये जायेंगे, इसकी जानकारी बाद में दी जायेगी. आयोग की वेबसाइट पर कुल पदों की सूचना अपलोड कर दी गयी है. सचिव ने बताया कि आवेदन प्रारंभ की तिथि, प्रक्रिया, योग्यता, नियमावली सहित सभी जानकारी जल्द ही वेबसाइट के माध्यम से दी जायेगी. अभी राज्य के अधिकतर कॉलेजों में प्रभारी प्रधानाध्यापक काम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >