चिराग पासवान को फिर से मिली जान से मारने की धमकी

VIDEO: चिराग पासवान को दूसरी बार मिली धमकी, अज्ञात पत्र में लिखी गई हत्या की बात, गृह मंत्रालय से लेकर बिहार सरकार तक अलर्ट

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी एक अज्ञात पत्र के माध्यम से दी गई है, जिससे हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराया गया है.

Chirag Paswan Threat : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. इस बार धमकी एक अज्ञात पत्र के जरिए मिलने की बात सामने आयी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दी गयी है. गृह मंत्री अमित शाह को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया है. साथ ही सीआरपीएफ और बिहार सरकार को भी इसकी सूचना दी गयी है. धमकी के बाद चिराग पासवान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

अज्ञात पत्र में मिली धमकी

जानकारी के अनुसार चिराग पासवान के सचिव की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजा गया है. इसमें एक अज्ञात पत्र के जरिए मिली धमकी का जिक्र किया गया है. बताया गया है कि मंत्रालय को दो मोबाइल नंबरों के साथ यह पत्र प्राप्त हुआ था. पत्र खोले जाने के बाद उसमें केंद्रीय मंत्री की जान को खतरा होने की बात सामने आयी.

कट्टरपंथी आतंकियों से जुड़ी बतायी गयी धमकी

धमकी भरे पत्र में कथित तौर पर कहा गया है कि कट्टरपंथी आतंकवादियों की ओर से जल्द ही चिराग पासवान की हत्या की जायेगी. हालांकि इस धमकी के पीछे कौन है और पत्र किसने भेजा, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गयी है.

गृह मंत्रालय से लेकर बिहार सरकार तक पहुंची सूचना

मामला सामने आने के बाद इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंचायी गयी है. गृह मंत्री अमित शाह को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है. इसके अलावा सीआरपीएफ और बिहार सरकार को भी सूचना दी गयी है. अब सुरक्षा एजेंसियों के स्तर पर धमकी की गंभीरता और स्रोत की जांच की जा सकती है.

पहली बार नहीं मिली जान से मारने की धमकी

चिराग पासवान को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आ चुका है. जुलाई 2025 में सोशल मीडिया के जरिए उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गयी थी. उस समय उनकी पार्टी की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले की घोषणा के बाद एक Instagram अकाउंट से जान से मारने की धमकी मिलने की बात सामने आयी थी.

पटना साइबर थाने में दर्ज हुई थी शिकायत

पिछली धमकी के मामले में एलजेपी रामविलास के प्रवक्ता की ओर से पटना साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी. अब करीब एक साल बाद दोबारा धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ सकती है.

जांच के बाद साफ होगा धमकी के पीछे कौन

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि अज्ञात पत्र भेजने वाला कौन है और धमकी का मकसद क्या है. क्या यह सिर्फ डराने की कोशिश है या सुरक्षा एजेंसियों के लिए कोई गंभीर संकेत, इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आयेगा. धमकी में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों और पत्र से जुड़े अन्य सुरागों की जांच अहम मानी जा रही है.

चिराग की सुरक्षा पर भी उठे सवाल

एक केंद्रीय मंत्री को लगातार दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा का मुद्दा भी महत्वपूर्ण हो गया है. गृह मंत्रालय, सीआरपीएफ और बिहार सरकार को जानकारी दिये जाने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी.

Also Read : VIDEO: नेपाल के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा, 7 जिलों में मौसम का अलर्ट; गंगा-सोन समेत नदियों के किनारे बढ़ी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >