Bihar News : बेकाबू ट्रक ने परिवहन मंत्री शीला मंडल की एस्कॉर्ट गाड़ी में मारी टक्कर, पांच घायल

गाड़ी पर सवार बीएमएस के 5 जवान घायल हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

पटना. शेखपुरा में एक बेकाबू ट्रक ने परिवहन मंत्री शीला मंडल को लखिसराय छोड़कर लौट रही एस्कॉर्ट गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर से जहां एस्कॉर्ट गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं गाड़ी पर सवार बीएमएस के 5 जवान घायल हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी ओपी अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में तीन जवानों को गंभीर चोटें आई हैं. इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है.

सभी घायल जवान नालंदा के डीटीओ कार्यालय के बताये जा रहे हैं. फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज कराया जा रहा है. पूरे मामले पर प्रभारी ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >