Tirhut Graduate ByPoll Result: दूसरी वरीयता की गिनती जारी, जानें कौन आगे-कौन पीछे? अब तक की लेटेस्ट रिपोर्ट

Tirhut Graduate ByPoll Result: तिरहुत स्नातक उपचुनाव की मतगणना जारी है. अब तक नौवें चक्र की मतगणना समाप्त हो चुकी है. अब दूसरे वरीयता की काउंटिंग जारी है. अब तक के रिपोर्ट में निर्दलीय प्रत्याशी सबसे आगे चल रहे हैं. जानिए लेटेस्ट अपडेट.

Tirhut Graduate ByPoll Result: तिरहुत स्नातक उपचुनाव में अब तक जो गिनती हुई है, उसमें चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया है. उपचुनाव की मतगणना में लगातार निर्दलीय प्रत्याशी शिक्षक नेता बंशीधर बृजवासी पहले स्थान पर कब्जा जमाए हुए हैं. दूसरे स्थान पर जनसुराज के प्रत्याशी डॉक्टर विनायक गौतम मौजूद हैं. वहीं तीसरे स्थान की बात करें तो राजद के उम्मीदवार गोपी किशन कब्जा जमाए हुए हैं. सबसे अधिक चौंकाने वाली बात तो यह है कि बीते दो दशक से इस सीट पर जदयू का कब्जा था. इस बार अब तक की मतगणना के बाद जदयू के प्रत्याशी अभिषेक झा चौथे स्थान पर बने हुए हैं. हालांकि, मतगणना की प्रक्रिया सोमवार सुबह से ही शुरू है और अब तक चल रही है. आगे भी अभी मतगणना की प्रक्रिया चलेगी. वहीं आज दोपहर तक ही पूरी तरह साफ हो पाएगा की इस बार इस सीट से कौन बाजी मार रहा है. फिलहाल दूसरी वरीयता के मतों की गिनती जारी है.

नौवें चक्र की मतगणना के बाद उम्मीदवारों की स्थिति

-वंशीधर ब्रजवासी 23003

-डॉ विनायक गौतम 12467

-गोपी किशन 11600

-अभिषेक झा 10316

-राकेश रौशन 3920

-संजय कुमार 4932

-अरविंद कुमार विभात 299

-अरुण कुमार जैन 81

-ऋषि कुमार अग्रवाल 99

-एहतेशामुल हसन रहमानी  511

-प्रणय कुमार 198

-भूषण महतो 42

-मनोज कुमार वत्स 422

-राजेश कुमार रौशन 174

-रिंकु कुमारी 487

-संजना भारती 58

-संजीव भूषण 321 

-संजीव कुमार 113

कुल वैध मत 69043
इनवैलिड मत 6843
कुल मतों की संख्या 75886

जदयू एमएलसी के लोकसभा जाने पर खाली हुई थी सीट

दरअसल, जदयू के एमएलसी दिवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद तिरहुत सीट खाली हो गई थी. इसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है. पिछले 2 दशक से इस सीट पर जदयू का ही कब्जा रहा है. इस सीट पर वोटों की गिनती प्रत्याशियों की मिली वरीयता के आधार पर की जा रही है. बता दें, वोटरों ने हर प्रत्याशी को उनके नाम के सामने वरीयता क्रम में वोट दिया है.

ALSO READ: Tirhut Graduate By Election Result: किसके सिर सजेगा जीत का ताज? त्रिकोणीय है मुकाबला, PK बिगाड़ सकते हैं खेल!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >