Tirhut Graduate Bypoll: नामांकन पत्रों की जांच में सभी उम्मीदवार पास, 5 दिसंबर को मतदान

Tirhut Graduate Bypoll: तिरहुत स्नातक निर्वाचन उप चुनाव में दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 21 नवंबर है. वहीं मतदान 5 दिसंबर को होना है.

Tirhut Graduate Bypoll: विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन उप चुनाव के लिए दर्ज कराये गए नामांकन पत्रों की मंगलवार को आयुक्त कार्यालय में जांच की गयी. जिसमें सभी उम्मीदवार के कागजात सही पाए गए. निर्वाची अधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त सरवणन एम ने 18 प्रत्याशियों द्वारा 35 सेट में किए गए सभी नामांकन पत्रों की जांच की. इसके बाद नामांकन करने वाले सभी 18 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों को सही पाया गया. इसमें निर्दलीय पर्चा दाखिल करने वाले राजेश कुमार रौशन की रविवार को मौत हो गयी है. 

इन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही

निर्वाची पदाधिकारी ने नामांकन करने वाले जदयू के अभिषेक झा, राजद के गोपी किशन, जन सुराज पार्टी के विनायक गौतम समेत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अरविंद कुमार विभात, अरुण कुमार जैन, ऋषि कुमार अग्रवाल, एहतेशामुल हसन रहमानी, प्रणय कुमार, भूषण महतो, मनोज कुमार वत्स, राकेश रौशन, राजेश कुमार रौशन, रिंकु कुमारी, वंशीधर व्रजवासी, संजना भारती, संजय कुमार, संजीव भूषण, संजीव कुमार के नामांकन पत्रों को सही पाया है. 21 नवंबर तक अपना नाम वापस लिया जा सकता है. इसके बाद पांच दिसंबर को मतदान के बाद नौ दिसंबर को एमआइटी में मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा.

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur News: बिना बीमारी के ही चीर दिया पेट, ऑपरेशन के बाद बोला डॉक्टर- Sorry…

जन सुराज के उम्मीदवार ने किया नामांकन

इधर, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. विनायक गौतम ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर क्लब मैदान में जन सुराज द्वारा नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. सभा को संबोधित करते हुए जन सुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा, डॉ. विनायक गौतम स्थानीय और जमीन से जुड़े नेता हैं. उन्होंने नेतरहाट स्कूल से पढ़ाई की और क्षेत्र के लोगों के लिए निरंतर काम कर रहे हैं. जन सुराज का मकसद केवल सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि बिहार में बदलाव लाना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >