इन आठ बैंकों में है खाता, तो पुराने चेकबुक और पासबुक हो गये बेकार, नये के लिए जल्द करें आवेदन

बड़े बैंकों में विलय होने वाले आठ सरकारी बैंकों के खाताधारकों के खाता नंबर एक अप्रैल से बदल जायेंगे. साथ ही उनकी चेकबुक और पासबुक भी रद्द हो जायेगी.

पटना. बड़े बैंकों में विलय होने वाले आठ सरकारी बैंकों के खाताधारकों के खाता नंबर एक अप्रैल से बदल जायेंगे. साथ ही उनकी चेकबुक और पासबुक भी रद्द हो जायेगी. इसलिए अगर आप इनमें से किसी भी बैंक के खाताधारक हैं, तो जल्द नया खाता नंबर सहित चेकबुक और पासबुक के लिए आवेदन करें.

इनमें विजया बैंक, सिंडिकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, कॉर्पोरेशन बैंक, आंध्रा बैंक, इलाहाबाद बैंक और देना बैंक शामिल हैं. इन बैंकों के खाताधारक नयी चेकबुक और पासबुक के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यूनाइटेड बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय पंजाब नेशनल बैंक के साथ किया है. पीएनबी के खाताधारकों से कहा गया है कि उनकी वर्तमान चेकबुक एक अप्रैल, 2021 से काम नहीं करेगी. इसलिए नयी चेकबुक जारी की जायेगी.

इसके लिए आप जल्द अपनी ब्रांच में संपर्क करें. इसके अलावा आइएफएससी और एमआइसीआर कोड के लिए भी आवेदन करना होगा. ये दोनों ही कोड बैंकिंग ट्रांजेक्शन के लिए अहम हैं, क्योंकि मनी ट्रांसफर और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन इसके बिना संभव नहीं है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >