पीड़िता ने पति की मदद से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे युवक को मार डाला

दंपती ने हथियार के साथ स्थानीय थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया व अपनी गुनाह को कबूल किया.

नवादा सदर. दीपावली की पूर्व संध्या पर कादिरगंज ओपी के चौधरी टोले की एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने पर युवक को जान गंवानी पड़ी.

जानकारी के अनुसार पीड़िता व उसके पति ने आरोपित युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इसके बाद दंपती ने हथियार के साथ स्थानीय थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया व अपनी गुनाह को कबूल किया.

पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उसकी पत्नी बधार में शौच के लिए निकली थी. उसके साथ गांव में रह रहे दामाद अकबरपुर थाने के कलौंदा निवासी कैलाश चौधरी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया.

पत्नी के शोर मचाने पर वह पसुली लेकर दौड़ा. वहां आरोपित ने पसुली छीन कर पति-पत्नी पर प्रहार कर जख्मी कर दिया. इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर पसुली छीन उसकी हत्या कर दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >