बिहार के इस जिले में रनवे के लिए 10 दिनों में टेंडर की संभावना, जल्द ही उड़ान भरेंगे छोटे विमान

Airport In Bihar: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है. इस बीच पताही एयरपोर्ट को लेकर अपडेट है. यहां से छोटे विमानों की सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है. इसके साथ ही 2027 के जून तक पताही एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का काम पूरा होने की संभावना है.

Airport In Bihar: बिहार में रोड और रेल के बाद अब हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले के पताही एयरपोर्ट को शुरू करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है. जल्द ही पताही एयरपोर्ट से छोटे विमानों की उड़ान शुरू होने वाली है. इस एयरपोर्ट को कोड-बी एयरपोर्ट के रूप में डेवलप किया जाएगा.

एयरपोर्ट को लेकर पहले फेज का काम शुरू

जानकारी के मुताबिक, अगले साल यानी कि 2027 के जून तक पताही एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. जबकि रनवे के लिए 10 दिनों में टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी. एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विकास के पहले फेज का काम जुलाई में शुरू हो गया है. लगभग 43 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से पहले फेज की शुरुआत की गई है.

इन सुविधाओं को किया जाएगा डेवलप

इसमें से लगभग 23 करोड़ 47 लाख रुपये से एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन, टर्मिनल भवन, फायर स्टेशन के अलावा अन्य सुविधाओं को लेकर व्यवस्था की जाएगी. बताया जा रहा है कि निर्माण एजेंसी को 11 महीने में काम पूरा कर लेने का टारगेट दिया गया है. पताही एयरपोर्ट के निर्माण से उत्तर बिहार में हवाई कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगा. लोगों के लिए नया ऑप्शन मिल सकेगा.

पहले फेज में उड़ान भरेंगे छोटे विमान

पताही एयरपोर्ट के रनवे को लेकर बताया गया है कि इसके लिए 10 दिनों के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी. पहले फेज में यहां से छोटे विमान उड़ान भर सकेंगे. इसे ही ध्यान में रखते हुए टर्मिनल भवन की क्षमता यह होगी कि यहां से एक समय में लगभग 150 यात्रियों का आना-जाना हो सकेगा. पताही एयरपोर्ट मुजफ्फरपुर और इसके आस-पास के जिलों के लिए बेहद खास साबित हो सकेगा.

जिले के विकास को मिलेगी गति

मुजफ्फरपुर में पताही एयरपोर्ट के निर्माण से जिले को विकास को गति मिल सकेगी. साथ ही जिले का आर्थिक विकास भी हो सकेगा. बताया जा रहा है कि लोगों की मांग लगभग 10 साल पुरानी है. कई बार काम शुरू हुआ लेकिन किसी ना किसी कारण से मामला ठंडे बस्ते में चला गया. ऐसे में अब जाकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गईं हैं.

Also Read: 'बिहार में राजनीतिक धमाका', प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- जबरदस्त हलचल मचा दी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >