Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर चर्चा में हैं. शो में वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों पर भी खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं. अब उनके एक नए प्रोमो ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.
प्रोमो में तेज प्रताप यादव से उनकी दूसरी शादी और लाइफ पार्टनर को लेकर सवाल किया गया. जवाब में उन्होंने तलाक के मामले का जिक्र तो किया, लेकिन होने वाली पार्टनर का नाम बताने से साफ इनकार कर दिया.
‘इतने बड़े बंगले में अकेले रहेंगे?’
शो के दौरान तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि इतने बड़े बंगले में वह अकेले कैसे रहेंगे? इस पर तेज प्रताप ने कहा कि वह अकेले नहीं हैं. उनके साथ यहां बहुत लोग हैं.
इसके बाद होस्ट ने उनके वनवास की तुलना भगवान श्रीराम से कर दी. सवाल किया गया कि श्रीराम ने माता सीता के साथ वनवास किया था, लेकिन आप तो अकेले वनवास पर हैं. इस सवाल पर तेज प्रताप ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बात कह दी.
‘मेरा तो तलाक का केस चल रहा है’
तेज प्रताप ने कहा, “मेरा तो तलाक का केस चल रहा है. डाइवोर्स खत्म होने पर आ जाएंगी, उसमें कौन सी बड़ी बात है.” उनके इस जवाब के बाद जब उनकी होने वाली पार्टनर को लेकर सवाल किया गया, तो तेज प्रताप ने चुप्पी साध ली.
उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह किसके साथ अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं. हालांकि, उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर दूसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
दूसरी शादी पर पहली बार दिया ऐसा इशारा
तेज प्रताप यादव की शादीशुदा जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रही है. अब दूसरी शादी को लेकर उनके इस बयान ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच लिया है.
हालांकि, उन्होंने अपनी होने वाली पार्टनर के नाम या पहचान का खुलासा नहीं किया है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि उनका इशारा किसकी तरफ है. फिलहाल फैंस को उनके अगले खुलासे का इंतजार है.
ऐश्वर्या को लेकर भी शो में कर चुके हैं खुलासा
‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप इससे पहले अपनी पहली शादी और तलाक को लेकर भी बात कर चुके हैं.
उन्होंने कहा था कि उनके और ऐश्वर्या के बीच आपसी तालमेल नहीं था. तेज प्रताप के मुताबिक, वह पूजा-पाठ और मंदिर जाने वाले व्यक्ति हैं. उन्होंने दावा किया था कि ऐश्वर्या उन्हें इन चीजों के लिए रोकती-टोकती थीं.
तेज प्रताप ने यह भी आरोप लगाया था कि ऐश्वर्या ने उनकी मां के साथ मारपीट की थी.
उन्होंने अपने और ऐश्वर्या के अलग-अलग लाइफस्टाइल का भी जिक्र किया था. तेज प्रताप ने कहा था कि ऐश्वर्या बड़े कॉलेज की पढ़ी हुई थीं, जबकि वह खेती वाले अंदाज में रहते थे.
उन्होंने यह भी साफ किया था कि उनकी शादी लव मैरिज नहीं थी. उनके मुताबिक, यह अरेंज मैरिज थी और उन्होंने अपने माता-पिता की इच्छा के अनुसार शादी की थी.
2018 में हुई थी तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी
तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी 12 मई 2018 को हुई थी.
ऐश्वर्या राय, चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं. वहीं तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं.
शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगी थीं. मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया.
ऐश्वर्या ने राबड़ी आवास को लेकर लगाए थे आरोप
2019 में ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी और उनके आवास के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे.
उन्होंने आरोप लगाया था कि राबड़ी देवी ने उनके बाल खींचकर मारपीट की. ऐश्वर्या ने राबड़ी आवास के गार्ड पर भी मारपीट का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी कहा था कि उनका फोन छीन लिया गया.
इसके बाद ऐश्वर्या के माता-पिता भी राबड़ी आवास पहुंचे थे. इस पूरे विवाद ने तेज प्रताप और ऐश्वर्या के रिश्ते को और सुर्खियों में ला दिया था.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अब पवन सिंह ने भी बताई जिंदगी की ‘कमी’
‘भोजपुरी बवाल’ में सिर्फ तेज प्रताप यादव ही नहीं, भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भावुक नजर आए. एक एपिसोड में पवन सिंह ने कहा कि उनकी जिंदगी में ऐसी कमी है, जिसे दूर करने का कोई रास्ता नहीं है. वह अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए.
‘पिताजी के साथ समय बिता सकूं, ये मेरे हिस्से में नहीं’
पवन सिंह ने कहा कि दुनिया की नजर में उनके पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है. जहां जाते हैं, वहां फैंस की लंबी कतार लग जाती है. लेकिन इसके बावजूद उनके जीवन में एक ऐसी कमी है, जिसे वह पूरा नहीं कर सकते.
उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के साथ कुछ समय बिता सकें, यह उनके हिस्से में नहीं है. जब जिंदगी की मुश्किलें उन्हें परेशान करती हैं, तब वह अपने पिता की छांव को महसूस करते हैं.
पवन सिंह ने बताया कि एमएलसी बनने के बाद भी वह अपने पिता को याद कर भावुक हो गए थे. पद की शपथ लेने के बाद वह सबसे पहले वृद्धाश्रम भी पहुंचे थे.
अब ‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में तेज प्रताप यादव का दूसरी शादी को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है. उन्होंने नाम तो नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कह दिया कि तलाक का मामला खत्म होने के बाद उनकी लाइफ पार्टनर आ जाएंगी.
