Tej Pratap Yadav Security : जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने रविवार को प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा में हुई कटौती को लेकर केंद्र और बिहार सरकार से अपील की है. कहा है कि पिछले कई दिनों से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताजनक परिस्थितियां बन रही हैं.
प्रर्याप्त सुरक्षा की मांग
तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनके आवास के बाहर ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्हें सामान्य नहीं माना जा सकता. तेज प्रताप यादव ने दो दिन पहले उनके आवास के बाहर दो लोगों को कथित तौर पर शराब के नशे में पकड़े जाने और बाद में उनके परिजनों के वहां पहुंचकर घेराव करने की घटना का जिक्र किया है. इसके साथ ही अब उन्होंने सरकार से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.
मामले की जांच कराकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करें
पिछले कई दिनों से मेरी सुरक्षा को लेकर लगातार गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं. दो दिन पूर्व मेरे आवास के बाहर दो शराब के नशे में लोगों को पकड़ा गया, जिसके बाद सचिवालय थाना को सूचना देकर पुलिस के हवाले किया गया। इसके बाद संबंधित लोगों के परिजनों द्वारा मेरे आवास के बाहर इकट्ठा होकर घेराव किया.
केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार से अपील करता हूं कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए, मेरे आवास एवं आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाए और मुझे तत्काल पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए.
आवास के बाहर शराब के नशे में मिले थे लोग
तेज प्रताप यादव ने कहा कि दो दिन पहले आवास के बाहर दो लोग शराब के नशे में मिले थे. इस मामले की जानकारी सचिवालय थाना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची सचिवालय थाना पुलिसन ने दोनों को गिरफ्तार कर ले गयी. इसके बाद स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब पुलिस गिरफ्त में गये लोगों के परिजन उनके आवास के बाहर पहुंच गए और वहां घेराव जैसी स्थिति बन गई. उनका कहना है कि आवास के बाहर इस तरह लोगों का जुटना सुरक्षा के लिहाज से चिंता पैदा करने वाला है.
बिहार से बाहर भी कार्यक्रम, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नहीं
तेज प्रताप यादव ने कहा है कि बिहार के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों और आवागमन को लेकर परेशानी हो रही है. तेज प्रताप यादव का यह भी कहना है कि जब लगातार सार्वजनिक गतिविधियां और यात्राएं होती हैं तो सुरक्षा व्यवस्था पहले से पर्याप्त होना जरूरी है.
जून 2026 में Y श्रेणी की सुरक्षा हटाये गये
बता दें कि तेज प्रताप की सुरक्षा को लेकर यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ महीने पहले बिहार में कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई थी. जून 2026 में तेज प्रताप को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया गया था. सरकार की ओर से उस समय सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को सुरक्षा समीक्षा से जोड़कर देखा गया था.
पूर्व पीए मोतिलाल पर भी साधा निशाना
पूर्व पीए मातिलाल को लेकर कहा कि बिना जमानत का कैसे बाहर घुम रहा है.इस दौरान कहा कि मेरे पास से जो पहले छोड़कर चले गये हैं. उसे भी साथ में जोड़कर घुम रहा है.इस दौरान घर में हुई चोरी की घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उसको नेताओं का संरक्षण मिल रहा है.
