सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

सदर अस्पताल में ही उसका इलाज जारी रखा गया. इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ गई

सुपौल सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बीते 04 अप्रैल को पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया माहे के समीप सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग पर गंभीर रूप से जख्मी और बेहोशी की हालत में पाया गया था. स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया गया. अस्पताल कर्मियों के अनुसार युवक को 04 अप्रैल की रात करीब 11 बजे भर्ती कराया गया था. प्रारंभिक जांच में उसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर तथा सिर में गंभीर चोट पाई गई थी. जिसके कारण वह पूरी तरह बेहोश था. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था. हालांकि, युवक के साथ कोई परिजन या अटेंडेंट मौजूद नहीं होने के कारण उसे बाहर नहीं ले जाया जा सका. सदर अस्पताल में ही उसका इलाज जारी रखा गया. इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ गई और अंततः उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >