युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

मोहनिया चौक से बेला गांव तक जर्जर सड़क का मरम्मति करवाया जाय.

सुपौल. समाहरणालय मुख्य द्वार पर गुरुवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन के माध्यम से चार सूत्री मांगों का ज्ञापन समर्पित किया. मौके पर श्री झा ने कहा कि जल्द से जल्द सभी भूमिहीन परिवारों को 05 डिसमिल जमीन का पर्चा और आवास मुहैया कराने की मांग की. वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन की राशि को बढ़ाकर 3000 किये जाने की भी मांग किया. सदर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत एकमा पंचायत के बेला गांव स्थित वार्ड नंबर 14 में सड़क की समुचित व्यवस्था करवाई जाए. मोहनिया चौक से बेला गांव तक जर्जर सड़क का मरम्मति करवाया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >