बच्चों के विवाद में युवक को मारी गोली, घायल

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी

– किशनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी में घर पर धावा बोलकर फायरिंग – घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी – आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी किशनपुर. थाना क्षेत्र के तुलापट्टी वार्ड नंबर 04 नुनुयारी में शुक्रवार को बच्चों के आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. अपराधियों ने 40 वर्षीय एक युवक को गोली मार दी. घायल का इलाज सदर अस्पताल में इलाज कर दाहिने कंधे से गोली निकली गई. जानकारी अनुसार गुरुवार को शिव कुमार महतो और बंटी यादव के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. स्थानीय स्तर पर मामला शांत नहीं हो सका और विवाद बढ़ता गया. आरोप है कि शुक्रवार को बंटी यादव दर्जनों लोगों के साथ शिव कुमार महतो के घर पर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान बंटी यादव के गुट के एक व्यक्ति ने शिव कुमार महतो के दाहिने कंधे में गोली मार दी. घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल शिव कुमार महतो को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किशनपुर पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि गोली कंधे में फंसी हुई है. जिसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद डॉ बिमल कुमार ने घायल शिव कुमार महतो के कंधे से गोली निकला. डॉ बिमल कुमार ने बताया कि शिव कुमार महतो के दाहिने कंधे में एक गोली फंसी हुई थी. जिसे निकाल दिया गया है. बताया कि फिलहाल शिव कुमार महतो खतरे से बाहर हैं. गोलीकांड की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी व सदर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे. घायल से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने घटना स्थल का भी जायजा लिया है. किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर ली गई है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >