किराये के मकान में युवक ने की आत्महत्या

गांव के जयकुमार यादव के भाड़े के मकान में अपनी पत्नी के साथ करीब तीन वर्ष से रह रहा था

सुसाइड नोट में पत्नी को तंग नहीं करने की अपील त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के लतौना मिशन वार्ड नंबर 18 स्थित लालपट्टी नहर के किनारे बुधवार की दोपहर एक 25 वर्षीय युवक ने किराये के मकान में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. गांव के जयकुमार यादव के भाड़े के मकान में अपनी पत्नी के साथ करीब तीन वर्ष से रह रहा था. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महेशुआ पंचायत के पकड़ी वार्ड नंबर 17 निवासी विशुनदेव यादव का 25 वर्षीय पुत्र कुमोद यादव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक के कुछ दोस्त उससे मिलने उसके किराये के मकान पर पहुंचे थे. जिन्होंने देखा कि उसका कमरा अंदर से बंद है. अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही है. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि कुमोद अंदर से कमरा नहीं खोल रहा है. इसके करीब तीन घंटे बाद अन्य लोग भी वहां पहुंचकर दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी. इसके बाद लोगों ने उसके कमरे के बगल में दूसरे कमरे में लगे ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. वहीं जिस कमरे में कुमोद था. उसमें औपर से छलांग लगाकर प्रवेश किया. जहां लोगों ने देखा कि कुमोद फांसी के फंदे से लटक रहा है. जबकि उसकी 22 वर्षीया पत्नी चंदा देवी बेड पर बैठी है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर मृतक के पिता पहुुंच गये. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारकर मृतक के पॉकेट से सुसाइड नोट भी बरामद किया. परिजनों ने बताया कि कुमोद की पत्नी चन्दा देवी मधेपुरा जिले के महेशुआ पंचायत के रानीपट्टी निवासी अरुण यादव की 22वर्षीय पुत्री है. कुमोद ने 2019 में प्रेम विवाह किया था. परिजनों ने बताया कि चंदा की इससे पहले दो शादी हो चुकी थी. कुमोद आधार कार्ड बनाने का कार्य पिपरा में करता था. उसका को कोई संतान नहीं है. मौके पर पहुंची सब इंस्पेक्टर निधि गुप्ता ने बताया कि मृतक की पत्नी से गहन पूछताछ की गई है. शव को कब्जे में ले लिया गया है. उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा जा रहा है. कुमोद द्वारा लिखे गये सुसाइड नोट में अपनी पत्नी का दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है. इसके बावजूद पुलिस प्रशासन से विनती किया है कि उसकी पत्नी को तंग नहीं किया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >