चोरी के दौरान पकड़ा गया युवक, तलाशी में मिला कट्टा

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपित किसी बड़े चोरी गिरोह से ज��ड़ा है या नहीं

वीरपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बलभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या 02 में बाइक चोरी करते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वीरपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही वीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान युवक के पास से एक कट्टा भी बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बलभद्रपुर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. तलाशी के क्रम में उसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया है. मामले में प्राथमिक दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बलभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या 08, बेरिया एराजी निवासी 22 वर्षीय सनाल्लाह के रूप में की गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपित किसी बड़े चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >