प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को कराया गया दायित्व का बोध

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026 में कुल सात विषयों पर विषय प्रमुखों के द्वारा प्रशिक्षित किया गया

छातापुर. प्रखंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति दुर्गा चौक भवन में रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026 में कुल सात विषयों पर विषय प्रमुखों के द्वारा प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षु के रूप में भाजपा दक्षिणी मंडल कार्यसमिति सदस्य एवं मंच व मोर्चा के प्रतिनिधि के अलावे सभी पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बीएलए टू शामिल हुए. जबकि प्रशिक्षक के तौर पर विषय प्रमुख शालीग्राम पांडेय, शिवकुमार भगत, केशव कुमार गुड्डू, बबन मेहता, किरण कुशवाहा, सुरेंद्र मेहता थे. दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पवन कुमार हजारी के देखकर में दो पाॅलियों में विषयवार प्रशिक्षण दिया जा रहा था. जिसमें वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास विकास, कर्म विस्तार की हमारी दृष्टि, कार्यपद्धति, सोशल मीडिया, बूथ प्रबंधन आदि विषयों पर विस्तृत रूप से बताया गया. मंडल अध्यक्ष श्री हजारी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन की मजबूती और विस्तार, कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार तथा दायित्व का बोध कराना है. साथ ही जन अपेक्षाओं से अवगत होकर नीति निर्धारण के लिए पार्टी हित में कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित करना भी है. मौके पर मंडल उपाध्यक्ष ललितेश्वर पांडेय, सुशील कर्ण, महामंत्री चंद्रदेव पासवान, भोगानंद राजा, रामटहल भगत, अर्जुन साह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >