महिला होली मिलन समारोह, फूलों की खेली गयी होली

क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया.

सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के नयानगर वार्ड नंबर 14 में सोमवार की संध्या ललिता जायसवाल के आवासीय परिसर में मणि चैरेटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जानकारी देते हुए ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता जायसवाल ने बताया कि महिलाओं के साथ फूलों की होली एवं डांडिया नृत्य खेला गया. इस मौके पर अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस मौके पर रीना बाला, पूनम जायसवाल, पिंकी देवी, अहिल्या देवी, रीता देवी, राधा देवी, खुशबू जायसवाल, रानी कुमारी, रीतिका कुमारी, रंजू देवी, किरण देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, काजल कुमारी, नीलू देवी, रीना देवी, शिवानी कुमारी, नशरा प्रवीण सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vinod rao

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >