जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड से आर्थिक रूप से सबल होंगी महिलाएं

प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित एलएन में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख आशिया देवी की अध्यक्षता में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया.

छातापुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित एलएन में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख आशिया देवी की अध्यक्षता में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया. मौके पर सीओ राकेश कुमार, शालिग्राम पांडेय, जीविका बीपीएम रमाकांत मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड, पटना का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका निधि में ट्रांसफर भी की गयी. पीएम के अनुसार, इस योजना से राज्य में सक्रिय 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 01 करोड़ 40 लाख महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी. महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन न केवल उनके परिवार को सशक्त करेगा बल्कि राज्य के विकास में उनकी भागीदारी भी मजबूत होगी. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मंगलवार को एक अत्यंत मंगल कार्य का शुभारंभ हुआ है. जिससे बिहार की माताओं-बहनों को आसानी से आर्थिक मदद उपलब्ध होगी. यह पहल पूरी तरह डिजिटल है. सब काम मोबाइल फोन से ही हो जायेगा. प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के घटक दलों को धन्यवाद दिया. जीविका बीपीएम रमाकांत मंडल ने बताया कि बिहार सरकार ने जीविका से जुड़े सामुदायिक सदस्यों को सस्ती ब्याज दर पर राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सहकारी संस्था का गठन किया है. जीविका निधि पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित है. जिससे राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया और अधिक सरल व तेज होगी. मौके पर सीसी उद्यानंद मंडल, एसए रविशंकर कुमार, लेखापाल चंद्रभूषण ठाकुर, ओए आशुतोष कुमार, शिव प्रकाश सिंहा, पूनम देवी, शोभा देवी, कंचन कुमारी, जानकी देवी, संगीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >