करंट लगने से 27 वर्षीय महिला जख्मी, इलाजरत

घटना बुधवार की दोपहर की बताई जा रही है

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड नंबर 09 में करंट लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना बुधवार की दोपहर की बताई जा रही है. जख्मी महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ संजीव कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि पुत्री प्रियंका मोबाइल चार्ज में लगा रही थी कि इसी क्रम में वह करंट के चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला की पहचान थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड 09 निवासी विशुनदेव सरदार का 27 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >