विधायक के सहयोग से मिला व्हील चेयर दिव्यांग को सौंपा

व्हीलचेयर पाने के बाद अजय के चेहरे पर सकुन का भाव झलक रहा था

छातापुर. भाजपा दक्षिणी मंडल के महामंत्री चंद्रदेव पासवान के नेतृत्व में पार्टी के कई नेता मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 16 पहुंचे. जहां शारीरिक रूप से अक्षम युवक अजय कुमार पासवान के घर जाकर व्हील चेयर प्रदान किया. अजय के परिजनों ने इसके लिए विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू सहित पार्टी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. वहीं व्हीलचेयर पाने के बाद अजय के चेहरे पर सकुन का भाव झलक रहा था. मौके पर संजीव कुमार भगत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता साह चौपाल, दीपक बख्शी, लोजपा नेता कुंदन पासवान, संजीव कुमार रजक आदि मौजूद थे. महामंत्री श्री पासवान ने बताया कि स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू के प्रयास से मिला व्हीलचेयर प्रदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >