व्यापार मंडल में गेहूं खरीद शुरू, पहले दिन 11 क्विंटल की खरीद

जानकारी के अनुसार, गेहूं की खरीद 01 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक की जाएगी

त्रिवेणीगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल में वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीदारी की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई, जिसका शुभारंभ अनुमंडल सहायक निबंधन सहयोग समिति रामनरेश कुरील, बीसीओ सुनील सुमन, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार आदि ने फीता काटकर किया. शुभारंभ के तुरंत बाद गेहूं खरीद की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई. नगर परिषद क्षेत्र के किसान ननकी देवी से 11 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई. जानकारी के अनुसार, गेहूं की खरीद 01 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक की जाएगी. इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. वहीं बीसीओ सुनील सुमन ने बताया कि प्रखंड के व्यापार मंड़ल के अलावे 24 पैक्सों में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है. इसके अलावे और पैक्स में भी खरीद शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि भूमि धारक किसानों से अधिकतम 150 क्विंटल एवं भूमिहीन किसानों से अधिकतम 50 क्विंटल तक गेहूं की खरीद की जाएगी. इस अवधि में किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक मात्रा में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचकर इस योजना का फायदा उठाएं और बिचौलियों से बचें. वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ने किसानों से अपील की गई है कि वे ससमय पर पंजीकरण कराकर सरकारी योजना का लाभ उठाएं. मौके पर पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, अरविंद कुमार, बिरेन्द्र यादव, मिथिलेश कुमार, सर्वेश कुमार, संजीव कुमार, जेपी यादव समेत अन्य किसानों भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >