जल संसाधन विभाग के दैनिक मजदूरों का हड़ताल समाप्त, छह मई को भुगतान का आश्वासन

प्रदर्शन के चलते कार्यालय का सामान्य कार्य प्रभावित हुआ

वीरपुर. जल संसाधन विभाग, कौशिकी भवन के मुख्य द्वार पर बुधवार को विभाग के दैनिक मजदूरों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की थी. प्रदर्शन के चलते कार्यालय का सामान्य कार्य प्रभावित हुआ. हालांकि गुरुवार को विभाग के शीर्ष कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता (ईई) बबन पाण्डेय की पहल पर सभी कर्मियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है. मजदूर दिवस होने के कारण गुरुवार को सभी कर्मी अवकाश पर रहे, और शुक्रवार से वे नियमित रूप से कार्य पर लौटेंगे. कार्यपालक अभियंता बबन पाण्डेय और उप मंडल अभियंता (एसडीओ) शम्भू शरण ने संयुक्त रूप से आश्वासन दिया कि 06 मई को सभी कर्मियों को लंबित भुगतान एवं अन्य देय राशि का पूर्ण रूप से भुगतान कर दिया जाएगा. हड़ताल के दौरान विभाग के कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया. इससे कर्मियों में संतोष और सम्मान की भावना देखी गई. संघ की ओर से वार्ता में शुभंकर मिश्रा, श्रवण कुमार, मनीष कुमार राउत, राजदीप कुमार एवं अजय कुमार ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >