तीन पैक्सों के लिए मतदान संपन्न, 62.12 प्रतिशत मतदाताओं ने किया वोटिंग

62.12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर उक्त सभी अभ्यर्थियों की किस्मत मतपेटी में बंद कर दी

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के 03 पैक्सों में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण माहौल में अध्यक्ष व मेंबर पद का चुनाव संपन्न हो गया. 62.12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर उक्त सभी अभ्यर्थियों की किस्मत मतपेटी में बंद कर दी. जानकारी के मुताबिक सुबह 07 बजे मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की कतार संबंधित बूथ पर लगनी शुरू हो गई एवं धूप खिलने के साथ ही मतदाताओं की कतार लंबी होती चली गई. मिडिल स्कूल कटैया गोठ बूथ पर मतदान शुरू होते ही पोलिंग एजेंट के लापरवाही के कारण हुई नोकझोंक से थोड़ी देर तक मतदान बाधित रही. जबकि महिला बुर्कानशी मतदाताओं के कारण मतदानकर्मियों को परेशानियों से जूझना पड़ा. वहीं नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक अलग-अलग 3 पैक्स में कुल 62.12 प्रतिशत मतदान हुआ. कटैया माहे पैक्स में कुल मतदाता 2690 में 1559 मत, अमहा में 2709 मतदाता में 1771 मत, ठारही भवानी पुर पैक्स में 2575 में 1657 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान केंद्र से सील बंद मतपेटी देर शाम प्रखंड स्थित वज्रगृह की ओर रवाना होते ही प्रत्याशी व समर्थकों के बीच चुनावी रुझान को लेकर जोर शोर से चर्चाएं शुरू हो गई है. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अमरेन्द्र पंडित, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >