भूकंप से निबटने को रेडक्रॉस में स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार व रेस्क्यू ऑपरेशन का दिया प्रशिक्षण

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की सुपौल शाखा द्वारा रेडक्रॉस भवन में आगामी 26 फरवरी 2026 को आयोजित भूकंप परिदृश्य मॉक एक्सरसाइज कार्यक्रम की तैयारी के तहत स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार एवं रेस्क्यू ऑपरेशन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया.

सुपौल. इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की सुपौल शाखा द्वारा रेडक्रॉस भवन में आगामी 26 फरवरी 2026 को आयोजित भूकंप परिदृश्य मॉक एक्सरसाइज कार्यक्रम की तैयारी के तहत स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार एवं रेस्क्यू ऑपरेशन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया. यह मॉक एक्सरसाइज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन बिहार, पटना के संयुक्त निर्देश के आलोक में सुपौल जिला में आयोजित की जा रही है. प्रशिक्षण के दौरान कुल 35 स्वयंसेवकों को चिह्नित सात स्थानों पर तैनात किये जाने की जानकारी दी गयी, जहां वे भूकंप से पीड़ित व्यक्तियों को न्यूनतम जोखिम में राहत एवं सहयोग प्रदान करेंगे. रेड क्रॉस सुपौल शाखा द्वारा इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ की गयी है. उल्लेखनीय है कि सुपौल जिला भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है, ऐसे में जिला प्रशासन के सहयोग से इस मॉक एक्सरसाइज में रेड क्रॉस की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया. इस अवसर पर रेड क्रॉस के सचिव रामकुमार चौधरी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सभी सदस्यों के साथ साझा की. चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह ने स्वयंसेवकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन दिया, जबकि वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी ने आपदा प्रबंधन में रेड क्रॉस की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला. डॉ डीके मिश्रा ने आपदा की स्थिति में प्राथमिक उपचार से संबंधित प्रशिक्षण एवं महत्वपूर्ण टिप्स देकर स्वयंसेवकों को व्यावहारिक रूप से तैयार किया. कार्यक्रम में रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, प्रबंधन समिति सदस्य खुर्शीद आलम, गोविंद पासवान, चंद्रशेखर चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >