राष्ट्र व समाज हित की भावना से ओतप्रोत होते हैं स्वयंसेवक

मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रतापगंज खंड द्वारा श्रीपुर पंचायत में समरसता भोज का आयोजन किया गया.

मक्रर संक्रांति उत्सव पर समरसता भोज का आयोजन प्रतापगंज. मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रतापगंज खंड द्वारा श्रीपुर पंचायत में समरसता भोज का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला कार्यवाह लालू प्रसाद लाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उद्देश्य सभी हिंदू को आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहना है. उन्होंने सबों से भेदभाव छुआछूत खत्म करने का आग्रह किया. श्री लाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है. संघ में छुआछूत भेदभाव नहीं रहने के कारण ही संघ आज 100 वर्ष का हो चुका है. संघ आज समाज के विभिन्न समस्याओं, प्राकृतिक आपदा, जल जीवन, वन पर्यावरण, जैसे विभिन्न मुद्दों पर कार्य कर रहा है. सेवानिवृत्त प्रिंसिपल महेश्वर गोईत ने अपने बौद्धिक में कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा मानव रूपी संघ है. संघ में कार्य करने वाले स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से राष्ट्र हित व समाज हित के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि गोविंदपुर व श्रीपुर के स्वयंसेवक समरसता भोज में शामिल हुए हैं. संघ की शाखा गांव में लगने लगी है. शाखा जाने से मानसिक शारीरिक व्यावहारिक परिवर्तन होता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जागेश्वर मुखिया ने की. इस मौके प्रखंड कार्यवाह राहुल गोईत, खंड शारीरिक प्रमुख दिव्यांश कुमार, बौद्धिक प्रमुख सतीश, सह खंड कार्यवाह रूपेश, श्रीप्रसाद राय, महेश गोईत, योगेन्द्र गोईत, अमित सिंह, अरविन्द गोईत, उज्ज्वल कुमार, कुमुद आदि स्वयंसेवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >