वीरपुर एसडीएम ने रात 11:30 बजे अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

वीरपुर के नव पदस्थापित एसडीएम विनय कुमार ने शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए.

सुपौल : नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) विनय कुमार ने शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रोस्टर पंजी, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया.

इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया, जहां चार मरीज भर्ती मिले. उन्होंने मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का फीडबैक प्राप्त किया. निरीक्षण के समय डॉ. सौरभ सुमन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

एसडीएम ने रोस्टर एवं विभिन्न पंजियों की जांच के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की जानकारी ली. अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को इसमें तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए.

योगदान के बाद लगातार एक्शन मोड में एसडीएम

जानकारी के अनुसार, विनय कुमार ने 15 जुलाई को वीरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया है. पदभार संभालने के बाद से वह लगातार विभिन्न सरकारी संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं.

सफाई एजेंसी की लापरवाही बनी समस्या

स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि एसडीएम ने देर रात अस्पताल का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से सफाई एजेंसी द्वारा कार्य में अनियमितता बरती जा रही है, जिससे अस्पताल परिसर में गंदगी की समस्या बनी हुई है. इस संबंध में एजेंसी को कई बार सूचना भी दी जा चुकी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >