राघोपुर. लखीचंद साहू उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर मंगलवार को यूनिटी क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता सचिन माधोगड़िया, राधेश्याम भगत, प्रदीप भगत एवं मीनू कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. वहीं अतिथि के रूप में उप प्रमुख शंकर गुरमैता, उपमुख्य पार्षद विनीता देवी, नूर आलम, बिंदी गुप्ता, सागर यादव, चंदू दास, विनय भगत, अभिनंदन दास, डॉ रमण व प्रमोद साह मौजूद रहे. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला विक्की एलेवन और प्रतापगंज के बीच खेला गया, जिसमें विक्की एलेवन ने टॉस जीतकर प्रतापगंज की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. प्रतापगंज की टीम 14.3 गेंद में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में विक्की एलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया. वहीं दूसरा मुकाबला लड्डू एलेवन और अभिनव एलेवन करजाईन के बीच खेला गया. अभिनव एलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लड्डू एलेवन की टीम 15 ओवर में 148 रन ही बना सकी और अभिनव एलेवन ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. इसके बाद फाइनल मुकाबला विक्की एलेवन और अभिनव एलेवन के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में लड्डू गुप्ता, उमेश गुप्ता, कुंदन चौधरी, अभय कुमार रंजन, लाल यादव, देवादित्य सेन, शुभम राज, गुरु सिंह, मयंक गुप्ता, आकाश पंसारी, जयश्री दास, अमित साह, अजय राउत सहित यूनिटी क्लब के सदस्यों व स्थानीय युवाओं की सराहनीय भूमिका रही.
विक्की एलेवन व अभिनव एलेवन करजाईन रहा विजयी
टूर्नामेंट में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया
