वीरपुर. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 45वीं बटालियन के रिफ्यूजी कॉलोनी बीओपी के जवानों ने भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से 18 लीटर नेपाली शराब व एक बाइक बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूत्रों से सूचना मिली थी कि रिफ्यूजी कॉलोनी बीओपी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत कोशिकापुर में अवैध शराब की तस्करी होने की संभावना है. सूचना के आधार पर एक पेट्रोलिंग टीम का गठन कर चिन्हित स्थान पर निगरानी शुरू की गई. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भारतीय सीमा में कोशिकापुर गांव के मक्का के खेतों के रास्ते आता दिखाई दिया. सुरक्षा बलों ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 18 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब कोशिकापुर निवासी मनीष पासवान से लेकर आ रहा था. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दाहगामा निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है. इस अभियान में सहायक कमांडेंट मयूर रंगरी, सिपाही अभिषेक, वीरपुर थाना पुलिस एवं अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही.
18 लीटर नेपाली शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दाहगामा निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है.
