उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरायगढ़ के टॉपर्स को शिक्षिका ने किया सम्मानित

उनकी सफलता पर परिजनों और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है

सरायगढ़. मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरायगढ़ के छात्र आकाश आर्यन व छात्रा निकिता कुमारी को सम्मानित किया गया. छात्र आकाश ने 443 अंक एवं छात्रा निकिता ने 357 अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया. इस उपलब्धि पर विद्यालय की शिक्षिका बबीता कुमारी ने दोनों मेधावी छात्रों को फूल-माला पहनाकर, सामान्य ज्ञान की पुस्तक और कलम देकर सम्मानित किया. साथ ही केजीबीवी की वार्डेन बेबी कुमारी ने भी विद्यार्थियों को कलम देकर प्रोत्साहित किया. विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया. आकाश आर्यन सरायगढ़ निवासी सिकंदर कुमार और रंजना देवी के पुत्र हैं. उनके पिता ने बताया कि आकाश विद्यालय से आने के बाद घर पर ही सुबह-शाम पढ़ाई करता था और मोबाइल से दूरी बनाए रखता था. उनकी सफलता पर परिजनों और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सत्यजीत कुमार, रमेश कुमार, नारायण कुमार, रंजना कुमारी, अपूर्वा कुमारी, संजीव कुमार, मनीष कुमार, प्रियंका कुमारी, ज्योति कुमारी, बेबी कुमारी, राजकुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >