अनियंत्रित यात्री बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

थाना क्षेत्र स्थित लालजी चौक से उत्तर एसएच 91 पर सोमवार की देर रात बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

छातापुर. थाना क्षेत्र स्थित लालजी चौक से उत्तर एसएच 91 पर सोमवार की देर रात बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढहा रामपुर निवासी रामदेव ऋषिदेव के 30 वर्षीय पुत्र संतोष ऋषिदेव के रूप में हुई है. जानकारी अनुसार, संतोष अपने बाइक से घर की ओर लौट रहा था. इसी क्रम में भीमपुर की ओर से तेज गति आ रही दिल्ली जाने वाली यूपी 77 ए एन 2761 नंबर की खुशी ट्रेवल्स बस ने बाइक सवार को रौंद दिया. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन मौके की नजाकत को भांपते हुए बस के चालक व सह चालक स्थल से भाग निकला. ग्रामीणों द्वारा इस हृदय विदारक हादसे की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति से अवगत होने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. वहीं पुलिस ने बस व क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जायेगा. बस व क्षतिग्रस्त बाइक पुलिस के कब्जे में है. आवेदन मिलने पर उस आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >